समाजवादी पार्टी उन्नाव के जिला अध्यक्ष बनने पर राजेश यादव का हुआ स्वागत मोहम्मद इमरान खान उन्नाव। समाजवादी पार्टी ने राजेश यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी कर उन्नाव का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। आप को बता दे आज राजेश यादव जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्नाव में उनके आगमन पर उन्नाव के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर उनका ज़ोरदार स्वागत किया। जिसके बाद वो अपने आवास पर पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। सपा जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि हमारा सबसे पहले लक्ष्य होगा 2024 का चुनाव आपको बता दें सपा जिला अध्यक्ष साथ में जानकारी देते हुए यह भी बताया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हम से यह टारगेट लिया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव हमें हर हालत में जीतना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *