प्रयागराज मंडल की सबजूनियर वॉलीबाल टीम घोषित

.प्रयागराज: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं क्रीड़ा संघों के समन्वय से आयोजित की जाने वाली वर्तमान सत्र 2022-23 की सब जूनियर (अंडर-16) बालक एवं बालिकाओं की जिला/मंडल स्तर पर वॉलीबाल खेल का चयन/ट्रायल स्थानीय अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स म्योहॉल में संपन्न हुआ। उक्त आशय की जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन (डीवीए),प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि प्रयागराज मंडल के बालक एवं बालिका वॉलीबाल टीम का चयन कर लिया गया है। बालकों की चयनित टीम गोरखपुर जनपद में 17 से 20 दिसंबर 2022 तक तथा बालिकाओं की टीम पीलीभीत जनपद में 18 से 21 दिसंबर 2022 तक आयोजित ” सब जूनियर स्टेट वॉलीबाल चैम्पियनशिप ” में प्रयागराज मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। श्री शुक्ला के अनुसार चयनित टीम के खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार से हैं :—–बालक वर्ग में :– सक्षम उपाध्याय(कप्तान), करन सिंह, सूर्यकांत राय, शिवम राय, विजय कुमार पांडेय, प्रत्यूष राय, तुषार चौधरी, अजय प्रताप सिंह, अजय चौधरी, आदेश सिंह, सुब्रत राय, शिवांग सिंह। आरक्षित खिलाड़ियों में अमन भास्कर, हर्ष गिरी, शिवांग यादव और अतुल यादव है।बालिका वर्ग में :– दिव्या(कप्तान), श्रेया यादव, तेजस्विनी शुक्ला, साक्षी कुमारी, निशिका मिश्रा, खुशी ओझा, अनन्या यादव, आयुषी शुक्ला, पल्लवी यादव, काजल यादव, श्रेया सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव। आरक्षित खिलाड़ियों में शिवानी व प्रिया पाल है। उपरोक्त समस्त चयनित खिलाड़ी बालक वर्ग के टीम मैनजर संजय राय से मो.9430891984 और बालिका वर्ग के टीम मैनजर संतोष भास्कर से मो.8542045716 पर सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *