कपिल देव मंत्री बोलें:मोदी की गारंटी के तहत चल रही विकसित भारत संकल्पयात्रा, सरकार निभा रही अपना दायित्व ‘———————–बिजनौर।जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि यात्रा के सकारात्मक दृष्टिकोण भी सामने आ रहे हैं। देश के हर कोने में पहुंचते हुए संकल्प यात्रा के माध्यम से लाभपात्रों को सरकारी सेवाएं उनके घर द्वार पर उपलब्ध कराने में सरकार अपना दायित्व निभा रही है। संकल्प यात्राओं का गांव-गांव में भव्य स्वागत हो रहा है और लोग इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक सहभागी बन रहे हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की अंत्योदय की भावना से क्रियान्वित योजनाओं की सराहना करते हुए आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। रविवार को नजीबाबाद विधान सभा के गजरौला परमार मंडल के गाँव पंचायत मोचीपुरा मे आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुँच कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 नवंबर को हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की थी। उस समय 28 प्रचार वाहनों के माध्यम से पूरे प्रदेश में गौरवमय ढंग से संकल्प यात्रा का आगाज हुआ था। आज पूरे प्रदेश में 70 से अधिक प्रचार वाहन मोदी की गारंटी के साथ गांव-गांव में दस्तक देते हुए लोगों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं व विकासात्मक उपलब्धियों से अवगत करा रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनसेवा के प्रति समर्पित यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का इतिहास दोहराते हुए इसे फिर से एक बार दुनिया का सिरमौर बनाने की दिशा में कारगर ढंग से आगे बढ़ रहे हैं।मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजीव अग्रवाल, जिला मंत्री बलराज त्यागी, विधानसभा संयोजक संदीप तायल, जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी ,लव चौधरी मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार आर्य, वीरेंद्र शर्मा नगर अध्यक्ष ,संजीव गुप्ता, राहुल तिवारी, महिपाल सिंह ,ग्राम प्रधान चौधरी धीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बॉक्समोदी की गारंटी को मद्देनजर रखते हुए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है,भूपेन्द्र सिंह बिजनौर। भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने साढ़े नौ साल के कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति को सरकारी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। अंतिम छोर तक के व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा है। मोदी की गारंटी को मद्देनजर रखते हुए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *