*भाजपा कार्यकर्ताओं ने परेड चौराहे पर मनाया भुजरिया मिलन समारोह

*भिंड : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिंड शहर के परेड चौराहे पर भुजरिया मिलन समारोह का आयोजन किया, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नगरवासियों को हाथों में भुजरिया देकर उनसे गले मिले और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भुजरिया हमारी भारतीय संस्कृति की विशेष पहचान है। इस भुजरिया मिलन समारोह से हम समाज में भाईचारे का संदेश और देश में शांति भावना का संदेश देना चाहते है,हम सब भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत को बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि अंचल में मनाए जाने वाला भुजरिया पर्व सभी गिले-शिकवे भूलकर आत्मीय मिलन का त्यौहार है। यह भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है। रूठों को मनाने और नए दोस्त बनाने के लिए भी इस महोत्सव का विशेष महत्व है।इस अवसर पर पार्षद ओमप्रकाश बाबूजी,मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया,शेरू पचौरी एवं श्याम सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री संतोष भरौली ,राजीव उपाध्याय एवं सत्येंद्र कुशवाह,जिला संयोजक झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ कौशेद्र राजावत,मंडल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी,जिला कार्यसमिति सदस्य पुष्पेंद्र भारौली, जिला सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन,अशोक वाल्मीकि, शुभम पचौरी,राहुल गुर्जर , रामू तोमर ,राहुल कुशवाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *