भिंड के अमायन थाना क्षेत्र का मामला है जिसमें एक महिला को उसके प्रेमी ने गोली मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रेमी महिला को अपने साथ ले जाने का दवाब बना रहा था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बता दे कि एक महिला जिसकी उम्र तीस वर्ष निवासी अंधियारी खुर्द की रहने वाली है जो पहले अपने पति के साथ रहती थीं पति मालनपुर में एक निजी कंपनी का कर्मचारी है।यहीं पर इस महिला की मुलाकात लोधे की पाली में रहने वाले सुनील कुशवाह से हो गई थी। मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिनों तक प्रेम प्रसंग कुछ ठीक रहा परंतु बीच में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। जिससे यह महिला अपने गांव आकर रहने लगी। जिससे नाराज होकर उसका प्रेमी भी उसी के गांव में पहुंच गया और उस महिला से साथ जाने को कहा जब महिला ने साथ जाने से इनकार कर दिया तब आरोपी ने खट्टा निकालकर महिला पर फायर कर दिया जिससे गोली छाती में मार दी जिससे महिला चारपाई पर गिर गई। यह गोली महिला के सीधे पसलियों में जा लगी। गोली चलने की आवाज जब ग्रामीणों ने सुनी तब सभी लोग ने देखा कि एक महिला के गोली लगी है जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का प्राथमिक उपचार करवाकर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश