आगरा। पूरे मानव समाज में शराब, गुटखा, बीडी, सिगरेट, भांग-तंम्बाकू, जुआ, दहेज लेना व देना, भ्रूणहत्या, जातिवाद, तथा पाखंड वाद जैसी बुराईयां एवं कुरीतियां चरमसीमा पर है जिस कारण सभी बुराईयां रूपि अग्नि के उठ रहे धुंध में पूरे मानव समाज का दम घुट रहा है। हरियाणा प्रांत की पवित्र भूमि पर कबीर परमेश्वर के प्रतिनिधि के रूप में अवतरित तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज आज सभी बुराईयों की अग्नि में जल रहे मानव समाज को धर्म शास्त्रों से प्रमाणित सत्य ज्ञान देकर सभ्य, सुसंस्कृत समाज बनाने का कार्य कर रहे है। आज संत रामपाल जी महाराज से दीक्षा प्राप्त कर लगभग एक करोड परिवार सभी बुराईयों से विरक्त सुखमय जीवन जी रहे है।16 अक्टूबर 2022 को डी०के० फार्म हाउस गाँव कछपुरा फतेहाबाद रोड, आगरा में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी का सत्संग हुआ। मनुष्य जीवन का मूल उद्देश्य मोक्ष प्राप्ति है और मोक्ष प्राप्ति के लिए गुरू बनाना आवश्यक है। वर्तमान में सदग्रथों से प्रमाणित ज्ञान तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज बता रहे हैं। मिशन विश्व कल्याण में संत रामपाल जी महाराज जी के मुख्य उद्देश्य 1- विश्व को सतभक्ति देकर मोक्ष प्रदान करना 2- भारत से दहेज रूपी रावण को जड़ से उखाड़ फेंकना 3 मानव समाज से पाखंडवाद को खत्म करना 4- मानव समाज से जातिपाति के भेद को मिटाना 5- मानव समाज से नैतिक और अध्यात्मिक जागृति लाना 6- मानव समाज से हर प्रकार के नशे को दूर करना 7-भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना।कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष चौदस (चतुर्दशी) को विक्रमी संवत् 1570 में परमेश्वर कबीर जी स्वंय अन्य रूप में केशव बनजारा बनकर नौलाख बैलों पर पका पकाया भोजन (प्रसाद) तथा कच्ची सामग्री लादकर लाए थे। तीन दिन दिव्य धर्म यज्ञ का आयोजन किया था। जो कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष चौदस से मंगसर (माघशीर्ष) की कृष्ण पक्ष एकम (प्रथमा) तकतीन दिन चला। उस शुभ ‘दिव्य धर्म यज्ञ दिवस के उपलक्ष्य में 1 सिंहपुरा आश्रम (रोहतक), हरियाणा 2- भिवानी आश्रम, हरियाणा 3- कुरूक्षेत्र आश्रम, हरियाणा 4-मुंडका आश्रम, दिल्ली 5- घुरी आश्रम, (पंजाब) 6 खमानी आश्रम, (पंजाब) 7- शामली आश्रम, उत्तरप्रदेश 8- सोजत आश्रम, राजस्थान 9- इंदौर आश्रम (मध्य प्रदेश) में दिनांक 07-08-09 नवंबर 2022 को सभी आश्रमों में तीन दिन संत गरीब दास जी की अमृत वाणी के अमरग्रंथ का अखंडपाठ चलेगा व तीन दिन तक देशी घी के खुले भण्डारे में पूरा विश्व सादर आमन्त्रित है। संत जी के अनुयाई रक्तदान व देहदान जैसे पुण्य कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते आ रहे है। आज के सत्संग में जिला संयोजक अमरपाल दास व जीतू दास व समस्त जिला आगरा की संगत मौजूद रही।इस नेक कार्य में सहयोग के लिए समस्त पत्रकार बन्धुओ का आगरा की साध संगत आभार व्यक्त करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *