भिंड के हाईवे क्रमांक 719 पर बरही टोल टैक्स पर शुक्रवार की सुबह से टैक्स वसूल करना बंद किया गया है। इस वजह से टोल टैक्स से लेकर चंबल पुल तक सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। इस वजह से इस रूट से निकलने वाले वाहन व यात्रीयो को घंटो तक परेशानीयो का सामना करना पड़ा।
ये था मामला
भिंड की इटावा हाईवे क्रमांक 719 शुक्रवार की सुबह से टोल प्लाजा लंबा जाम लगा हुआ है। जाम का कारण टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल बोलना बंद कर दिया था। इस वजह से इटावा से भिंड की ओर आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। करीब 4 घंटे तक जाम में फंसे वाहनों के चालकों ने टोल कर्मियों से टोल टैक्स वसूलने की बात कही। इस पर वाहन चालकों और टोल कर्मियों के बीच बहस भी हुई। विवाद की स्थिति बनता देख टोल कर्मियों ने मौके पर पुलिस बुलाई। जब टोल प्रबंधक को फोन पर संपर्क करना चाहा तो प्रबंधक अमित राठौर का फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद टोल प्लाजा कंट्रोल रूम में संपर्क किया तो यहां मौजूद कर्मचारी द्वारा बताया गया कि थाना प्रभारी प्रमोद साहू द्वारा टोल टैक्स वसूलने पर रोक लगाई गई है।टोल प्रबंधक और पुलिस की मनमर्जी के कारण सुबह 8:00 बजे से लेकर या 11:45 बजे तक इटावा से भिंड की ओर आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इसलिए टोल वसूलना बंद किया
शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश