*एटा स्वास्थ्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं को लेकर प्रमुख सचिव को व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सौपा ज्ञापन।*
एटा। जनपद एटा के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर पण्डित श्याम विहारी मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष अतुल राठी ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार के एटा आगमन पर उनको चार सूत्री ज्ञापन सौपते हुए एटा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में आने वाली गम्भीर समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई। इसमें मेडिकल कालेज जनपद एटा में सभी प्रकार के जॉचों के उपकरण न होने के कारण मरीजों को बाहर जाकर जॉंच करानी पडती है। साथ ही जो उपकरण उपलब्ध है,वो निष्क्रिय है। मेडीकल कालेज में सभी प्रकार की दबाइयों उपलब्धता सीमित है। जिससे मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पडती है। गम्भीर रूप से बीमार मरीजों के लिए एंम्बूलैस व्यवस्था समय पर उपलब्ध नहीं होती। साथ ही रात्रि के समय आपात काल में स्वास्थ्य सेवा में गम्भीर लापरवाही व उदासीनता बरती जाती है। और रात्रि में एक्सरे एवं अल्टृासाउंड करने से मना कर दिया जाता है। जिसकी वजह से गम्भीर हालत में मरीजों को आगरा या अलीगढ रेफर कर दिया जाता है। व्यापार मण्डल के अतुल राठी ने उपरोक्त समस्याओं को मौखिक बताते हुए, भी प्रमुख सचिव महोदय से इस मामले उच्च स्तरीय जॉंच कराकर दोषियों खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने अपील की।रिपोर्ट देवेंद्र शर्मा देवू।
