जिला मुरैना में पति पत्नी के विवाद बढ़ते नजर आ रहे हैं पत्नियों पर नहीं हो रही कोई ठोस कार्रवाई। ऐसा ही मामला एक और सामने आया है जहां एक घर में साथ साथ रहने वाले पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने पति की लात घूंसो से मारपीट कर दी और पति के गुप्तांग को भी नहीं बख्शा उस पर भी लात घूंसे मारे। जब इससे उसका मन नहीं भरा तब पति को जगह जगह मुंह से काट खाया जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने पर दर्द से चिल्ला उठा। आवाज सुनकर पिता अपने बेटे को गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। फिलहाल उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें कि रघुराज उम्र 26 वर्ष पुत्र कल्याण सिंह कुशवाह निवासी बांसी का अपनी पत्नी राजकुमारी उम्र 23 वर्ष से किसी ना किसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। दोनों ही युवा है तथा दो साल ही पहले उनकी शादी भी हुई है अभी बच्चे नही है। घर में माता-पिता भी साथ ही रहते हैं उन्होंने दोनों को कई बार समझाया लेकिन नहीं माने। बीते दिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। पहले मुहबाद हुआ। फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पहले पति ने पत्नी के तमाचा मारा तो राजकुमारी को यह सहन नहीं हुआ और वह अपना आपा खो बैठी।उसने आव देखा न ताव अपने पति पर लात घूंसो की बरसात कर दी। पति रघुराज इसके लिए तैयार नहीं था उसके बाद राजकुमारी का गुस्सा नहीं थमा और उसने अपने पति के गुप्तांग पर लात मारना शुरू कर दी और उस पर घूंसे मारे। लात घूंसो से उसके गुप्तांगों में अंदरूनी चोटे आई जिससे वह दर्द से कराहने लगा। पत्नी राजकुमारी का गुस्सा यहीं नहीं थमा उसने पति के शरीर में जगह जगह काट खाया जिससे वह दर्द से चीख पड़ा।
रघुराज के पिता कल्याण सिंह ने बताया कि दोनों पति पत्नियों में झगड़ा आए दिन होता रहता है जैसे ही हमें पता चला तो रघुराज को हम जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार कराया जहां डॉक्टरो ने अंदरूनी चोटे होना बताया है। और इस घटना से पहले भी उसकी बहू उसके बेटे के साथ मारपीट कर चुकी है लेकिन इस बात को उन्होंने हल्के में लिया और घर का मामला होने पर समझा दिया लेकिन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश