भिंड के गोहद थाना क्षेत्र स्थित पीरगड़ा बिरखड़ी गांव में बीती रात में एक महिला की हत्या कर दी गई हत्यारोपी महिला का प्रेमी निकला। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। हत्या आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 302 की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोहद चौराहा थाना प्रभारी उपेंद्र छारी के मुताबिक पीरगड़ा बिरखडी गांव में रहने वाली मनोज बाई पत्नी राजा कुशवाह करीब डेढ़ साल से गोहद के रहने वाले रामनिवास कुशवाह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी। महिला का पति करीब 8 साल से मानसिक रूप से दिव्यांग होने के कारण घर पर नहीं रह रहा था इसलिए महिला ने रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला का प्रेमी हलवाई का काम करता था। पिछले कुछ समय से महिला का प्रेमी रामनिवास कुशवाह उस पर चरित्र संदेह करता आ रहा था। बीती रात जब महिला अपने घर पर अकेली थी ससुराली जन एक धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने के लिए गए थे। तभी रामनिवास आया और उसने महिला मनोज के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सिर में डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से भाग निकला सिर से खून बहने के कारण महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देर रात जब परिजन वापस लौटे तो उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और मृतक के शव का पीएम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस ने फरियादी दर्शन लाल कुशवाह जो कि महिला का जेठ है। उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश