अलापुर। बीती रात अज्ञात वाहन ने मोची को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी लांगुरिया(40) पुत्र छत्रपाल गुरुवार की देर शाम अपने घर लौट रहा था। इसी बीच गांव के पास ही किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पी
परिजनों ने बताया कि लांगुरिया आंखे खराब थी उसे न के बराबर दिखाई पड़ता था। वह मोचीगिरी का काम करता था। इस्पेक्टर एस के शुक्ला ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।