यूपी उपचुनाव में वोटिंग के बीच अखिलेश यादव समेत सपा के कई नेताओं ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपअखिलेश, रामगोपाल, शिवपाल, डिम्पल, धर्मेंद्र, अंशुल यादव, तेजप्रताप, आदित्य यादव ने किया सैफई में मतदान

इटावा। यूपी उपचुनाव में वोटिंग के बीच अखिलेश यादव समेत सपा के कई नेताओं ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। सभी में एक राय होकर कहा कि यह चुनाव सपा और पुलिस प्रशासन के बीच है। पुलिस वोट नहीं डालने दे रही। और सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार कर जेल भेज रही है। सैफई के पोलिंग बूथ पर सबसे पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मतदान किया। मतदान करने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आम चुनाव 2019 में नेताजी मुलायम सिंह यादव को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जीतेंगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भारी वोटों से जीतेगी। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई स्थित अभिनव विद्यालय में वोट डाला। अखिलेश यादव ने मतदान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस की कोशिश यह है कि समाजवादी पार्टी का वोट ही न पड़ने दिया जाए। रामपुर में भी यही हाल है उस दिन से हम लोग वोट मांग करके आए हैं, वहां भी कोशिश हो रही है कि सपा का वोट पड़ने न दिया जाए । रामपुर में कहीं भी लोगों को निकलने नहीं दिया जा रहा, पुलिस लोगों को चेक कर रही है. जिनके पास आईडी है, उनको भी वापस किया जा रहा है. सपा के वोट वाले मोहल्ले और गांव में बाहर से आए सुरक्षाबलों को लगाया गया है। अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी नेता जी की भूमि है। समाजवादी पार्टी को कोई नहीं रोक सकता। बड़ी तादाद में लोग समाजवादी पार्टी को वोट कर रहे हैं। मैनपुरी में नेताजी के प्रति जो सम्मान है, इसलिए एक-एक वोट सपा को चल रहा है इसलिए बीजेपी घबराई हुई है। अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रशासन वोटिंग रोकने की कोशिश कर रहा है। रामपुर में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहा। चुनाव आयोग वोट रोकने पर कार्रवाई करे। रामपुर में फोर्स मांगनी पड़ी है। चुनाव आयोग हर बात को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है। मैनपुरी प्रशासन पर भी अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाए। ——————————सपा मैनपुरी उपचुनाव अच्छे वोटों से जीत रही है: डिंपल यादवमैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैं समझती हूं कि समाजवादी पार्टी मैनपुरी उपचुनाव अच्छे वोटों से जीत रही है। लोग इस बात को समझ रहे हैं कि भाजपा गलत तरीके से चुनाव लड़ रही है और चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें इसका जवाब मिलेगा।—————————तीन गुना ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जीतेंगी: रामगोपाल यादवमैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले इटावा के जसवंतनगर में भी मतदान कराया जा रहा है। यहां सैफई के पोलिंग बूथ पर सुबह-सुबह ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मतदान किया। मतदान करने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आम चुनाव 2019 में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जीतेंगी। ——————————यहां की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी: शिवपाल यादवप्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मतदान जारी है। पुलिस का जो अभी तक दबाव था इसलिए हमें रातभर घूमना पड़ा। जनता नेता जी को बहुत प्यार करती थी। अब नेताजी नहीं हैं तो उनकी सीट पर SP प्रत्याशी डिंपल यादव हैं। यहां की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी।—————————-पुलिस – प्रशासन भाजपा सरकार का एजेंट : धर्मेंद्र यादव बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि यह चुनाव नेता जी की श्रद्धांजलि का चुनाव हो रहा है सभी मतदाता श्रद्धेय नेताजी को श्रद्धांजलि देते हुए डिंपल यादव को भारी मतों से जिताएंगे। प्रशासन भाजपा सरकार की एजेंट है। पेशबंदी में भाजपा नेता निर्वाचन आयोग जा रहे है। प्रदेश में भाजपा सरकार है भाजपा नेता बताएं कि उनके निर्वाचन आयोग में शिकायत करने का क्या औचित्य है। किसी भाजपा नेता के घर पुलिस नही गयी। किसी भाजपा कार्यकर्ता का उत्पीड़न नही हुआ लेकिन अपने कृत्यों को छिपाने के लिए भाजपा के नेता निर्वाचन आयोग जा रहे है जब कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है डबल इंजन की सरकार है अधिकारी भाजपा के एजेंट है। भाजपा नेता बताएं किसी बीजेपी नेता के घर पुलिस की दबिश पड़ी। सपा नेताओं पर लाठी चार्ज हो रहा है पार्टी के कार्यकर्ताओं उठाकर जेल भेजा जा रहा है।—————- जानिए मुलायम परिवार के किस किस ने सदस्य ने सैफई में डाला वोट सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व सांसद डिंपल यादव, सांसद रामगोपाल यादव उनके पुत्र पूर्व सांसद अक्षय यादव, अक्षय यादव की पत्नी डॉ ऋचा यादव, विधायक शिवपाल सिंह यादव उनकी पत्नी सरला यादव, पुत्र आदित्य यादव व आदित्य यादव की पत्नी राजलक्ष्मी सिंह, शिवपाल सिंह यादव की पुत्री डॉ अनुभा यादव, तेजप्रताप यादव पूर्व सांसद, उनकी पत्नी राजलक्ष्मी यादव, माँ मृदुला यादव ब्लॉक प्रमुख सैफई, तेजप्रताप यादव की दादी सुमित्रा यादव, बहिन शालू यादव, मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराम यादव उनके पुत्र राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव अनुराग यादव दीपू उनकी पत्नी अभिलाषा यादव, बदायूं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव उनकी पत्नी नीलम यादव, मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, उनके पुत्र अभिषेक यादव अध्यक्ष जिला पंचायत इटावा, अभिषेक की पत्नी स्वीटी यादव, राजपाल सिंह यादव के छोटे पुत्र आर्यन यादव ने मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *