जिला मुरैना के दिमनी विधानसभा में एक साथ 6 लोगों की हत्या कर दी गई। जिसमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही दो अन्य पुरुष और एक महिला घायल अवस्था में बताए जा रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
चंबल संभाग के जिला मुरैना के दिमनी विधानसभा में सिहोनिया थाना अंतर्गत आने वाले गांव लेपा भिड़ोसा में 6 लोगों की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार हम बता दें कि गोली कांड के पीछे 10 साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुरानी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भून दिया। जिसमें 3 पुरुष और महिलाएं बताई जा रही है। घटना की मूल वजह 10 वर्ष पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या की थी। जिस गांव में बड़ी घटना को अंजाम दिया गया वह गांव दिमनी विधायक रविंद्र सिंह का पैतृक गांव है।
शिवकुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश