भिण्ड: बुधवार को नगर पालिका परिषद गोहद द्वारा विकास यात्रा वार्ड 01 से 09 तक के वार्डो में निकली गयी। इसका आयोजन नगर के बस स्टैंड पर किया गया है कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू जगदीश माहौर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा उपस्थित रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा के द्वारा शासन द्वारा संचालित विभागवार योजनाओ के लाभार्थियों की जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को दी, विकास यात्रा में नगर पालिका परिषद गोहद द्वारा स्वीकृति आवेदनों का वितरण मुख्य अथिति एवं अध्यक्ष के द्वारा किया गया कार्यक्रम में कुल 250 हितग्राहियों की हितलाभ पत्र वितरण किये गए एवं वार्ड 04 में सी सी रोड मय नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। जिसकी लागत 23.54 लाख है। उक्त यात्रा में मंडल अध्यक्ष भाजपा विवेक जैन वार्ड 05 पार्षद लाखन सिंह गुर्जर जनप्रतिनिधि प्रमोद कामत,धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर ,धर्मवीर सिंह, आशीष शर्मा, हरिओम भटेले, राकेश गौर, अर्चना शर्मा, संजय झा, पिंकी सगर, सुमन गुप्ता, उमा राठौर, प्रतिभा सोनी, सौरव पाण्डेय, विनोद माहौर एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *