भाजपा नेता की हत्या करने की चल रही है साजिश,कभी भी हो सकती है हत्या भाजपा नेता ने खुद जताई आशंका।भाजपा में लंबे समय से कार्य कर रहे अन्य महत्व पूर्ण पदों पर भी रहे चुके हैं वर्तमान में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ब्रज क्षेत्र उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी को संभाल रहे भाजपा अल्पसंख्यक नेता आतिफ निजामी ने बदायूं एस एस पी से मुलाकात कर चार लोगों के खिलाफ़ तहरीर दी है तहरीर में अपनी व अपने परिवार की जान माल का खतरा बताते हुए कहा गया है कि सी सी टी वी कमरों से उनके घर व उनके अलावा परिवार के सदस्यों की निगरानी व घर की औरतों की प्राइवेसी भंग, घर आने जाने वाले विभिन्न लोगों की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है जो एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है जिसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। आगे कहा गया है की उनका कुछ लोगों को भाजपा में काम करना पसंद नहीं आ रहा है। उनकी व उनके परिवार की साजिश के तहत हत्या व माली नुकसान पहुचाने का शण्यंत्र रचा जा रहा है। यदि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उपरोक्त लोग ही जिम्मेदार होंगे। आतिफ निजामी ने अपनी वा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग एस एस पी से कर उपरोक्त लोगो पर कार्यवाही की मांग भी की है।