*बड़ी गर्मजोशी से मनाया हजरत मोहम्मद का जन्मदिन।*
भारत एक लोकतांत्रिक देश है, इसके अंदर रहने वाले हर धर्म के हर समुदाय के लोग अपने अपने पर्व-त्यौहार बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण बातावरण में मनाते हैं।आज हजरत मुहम्मद का जन्म दिन मिलाद-उन-नबी जिसे इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा जश्न का पर्व माना जाता है,जिसका प्रचलन 1588में उस्मानिया सल्तनत में हुआ था।आज जनपद फिरोजाबाद के कस्बा टूण्डला में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष शहजाद खा के नेतृत्व में हजरत मोहम्मद का जन्मदिन टुंडला नगर के भाजपा अध्यक्ष रूपेश शुक्ला, जिला महामंत्री दीपक चौधरी,जिलामंत्री संजय परमार,भाजपा के वरिष्ठ नेता राम तीर्थ चक,पूर्व ब्लोकप्रमुख भंवर सिंह,समाज सेवी मनप्रीत सिंह की गरिमामयी उपस्थित में बड़ी ही गर्मजोशी के साथ मनाया गया।यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा।हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन के जुलूस में गंगा जमुनी तहजीब पूरी तरह नजर आ रही थी।इस पर्व पर रिवाजों के अनुसार रोजा, जन उत्सव, धार्मिक गाने,कुटुंब और समाज के साथ धार्मिक सम्मेलन,के साथ-साथ मुस्लिम समाज के लोग अपने-अपने घरों को सजाते हैं, साथ ही पूरी गलियों को सजाकर रोशन कर इस पर्व को बहुत ही खुशी के साथ मनाते हैं।हज़रत मुहम्मद के जन्मदिन के जुलूस में कमेटी के अध्यक्ष शमी उज्जमा कुरेशी,हुसैन,शकील अब्बास,के अलावा कमेटी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।रिपोर्ट देवेंद्र शर्मा देवू।