कुंदरकी ब्लाक में प्राइवेट कर्मचारियों का आतंक

(एस. अम्माद अली)
मुरादाबाद। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकारी विभागों में प्राइवेट कर्मचारियों को तत्काल हटाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन इस आदेश का मुरादाबाद के प्रशासन पर कोई असर देखने को नहीं मिला आज भी सरकारी दफ्तरों में प्राइवेट कर्मचारी पहले के भांति कार्य कर रहे हैं। जिससे सरकारी कार्यालय की गोपनीयता भंग हो रही है। यहां बात कुंदरकी ब्लाक कार्यालय की हो रही है। यहां ग्राम विकास अधिकारियों के रखे हुए प्राइवेट मुंशी लोगों का जमकर शोषण कर रहे हैं। जमकर अवैध वसूली को बढ़ावा दे रहे हैं। यही नहीं अपने कार्य से ब्लॉक आने वाले प्रधानों के साथ भी यह प्राइवेट कर्मचारी जमकर आर्थिक शोषण कर रहे हैं। जब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाती है तो वह भी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि इसमें अधिकारियों की मिली भगत शामिल है। जिसके चलते आम आदमी क्या प्रधानों का भी इन प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। इसी तरह विभागों की गोपनीयता भंग व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले यह प्राइवेट कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने हटाने के आदेश दिए थे। जिससे सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार विहीन माहौल मिले। लेकिन इसका असर मुरादाबाद के अधिकारियों पर बिल्कुल देखने को नहीं मिल रहा। जबकि मुख्यमंत्री के आदेशों की मुरादाबाद का प्रशासन खुली अवहेलना कर रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post