भाजपा टिकट के लिए लग रही परिक्रमा / बड़ा सबाल--- कौन मारेगा टिकट की बाजी*

 


*स्थानीय भाजपा नेताओं की लखनऊ -दिल्ली के बीच भाजपा टिकट के लिए लग रही परिक्रमा / बड़ा सबाल--- कौन मारेगा टिकट की बाजी*


करहल मैनपुरी 



*भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत दुबे नईदिल्ली के भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय पहुंचे हैं जहां भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेई  को करहल विधानसभा से उपचुनाव हेतु भाजपा की टिकट के लिए रमाकांत दुबे ने आवेदन पत्र सौपा है*


*आपको बताते चलें कि भाजपा की टिकट के लिए दावेदार रमाकांत दुबे कस्वा करहल के ग्राम गम्भीरा के मूल निवासी हैं वर्तमान में वह कस्वा करहल में निबास कर भारतीय जनता पार्टी में रहकर क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से सेबाऐ दे रहे है*


*पत्रकारो से वार्ता करते हुए भाजपा नेता रमाकांत दुबे ने दिल्ली से घर लौटने कै बाद पत्रकारों से वार्ता करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों ने करहल उपचुनाव हेतु स्वच्छ बेदाग निष्ठावान स्वच्छ एवं बेदाग छवि एवं समर्पित निर्विवाद कार्यकर्ता को सम्मान देने की बात कही है उन्होंने करंहल विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पर कहा कि उन्होंने सदैव ही भाजपा के प्रति एक वफादार कार्यकर्ता के तौर पर काम किया है इसलिए उन्हें विस्वास है कि इस बार रमाकांत दुबे को करहल विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा की टिकट मिलेगी और करहल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा जीत हासिल कर एक नया इतिहास लिखेगी*


*आपको बताते चलें कि करहल विधानसभा उपचुनाव की टिकट के लिये पांच प्रमुख दावेदारों में अनुजेश प्रताप सिंह यादव रमाकांत दुबे डॉक्टर धीरज यादव प्रधान सुग्रीव यादव सचिन वर्मा छौटू टिकट पाने की लाइन में लगे हैं*


*यह भी बताते चलें कि भाजपा के जिला कार्यालय पर वरिष्ठ नेता रमाकांत दुबे ने पूर्व मंडल अध्यक्ष  ब्रह्मानंद तिवारी ,वीरेंद्र पाण्डेय  प्रधान रघुपाल सिह भदौरिया,मनोज यादव, राकेश चंदेल,साधन सहकारी बैंक मनोंना के अध्यक्ष रामसेवक यादव, बीजेपी ओबीसी मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, गौरव दुबे आदि  के साथ जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी व भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता को भी आवेदन पत्र दे चुकें है*

Post a Comment

Previous Post Next Post