यातायात पुलिस के द्वारा ओटो चालकों के उत्पीड़न के विरोध में की गयी आवश्यक बैठक

 


यातायात पुलिस के द्वारा ओटो चालकों के उत्पीड़न के विरोध में की गयी आवश्यक बैठक

                                            जिलाधिकारी को दिया जाएगा कल ज्ञापन :मथुरा में ओटो चालकों के उत्पीड़न के विरोध में एक आवश्यक बैठक दीक्षित इंश्योरेंस फिनकार्प मथुरा पर आयोजित की गई | जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी यातायात पुलिस मथुरा से वृंदावन वाले टेंपो को रोककर अवैध रूप से बंद कर रहे हैं साथ ही चालन ना करते हुए अनावश्यक रूप से अपने कब्जे में लेकर टेंपो मालिक से धन उगाई करते हैं | ऑटो यूनियन अध्यक्ष जहीर खान ने कहा ऑटो यूनियन ऑटो चालकों उत्पीड़न के विरोध में कल जिलाधिकारी को सौंपगे ज्ञापन | ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा टेंपो चालकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा | बैठक में सलीम खान, दानिश अली, शाहिद, ठाकुर ओमप्रकाश सोनू पंडित बाबूलाल सैनी ,गौरव, शाहिद कुरेशी भरा शाहिद लियाकत शरीफ रईस अशोक आदि मुख्य रूप से रहे शामिल | फोटो परिचय: ओटो चालकों की बैठक लेते हुए संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित, ऑटो यूनियन अध्यक्ष जहीर खान नरेंद्र दीक्षित

Post a Comment

Previous Post Next Post