बकरीद पर छूट, भूमि पूजन के दिन कड़ाई, बंगाल में तृष्टीकरण पर सियासत गरमाई

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम एक ऐतिहासिक परिघटना के रूप में दर्ज हो चुका है। संपूर्ण देश राममयी और भक्ति की धुन में सरोबर हो गया। राम मंदिर की नींव रखे जाने का जोश सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में देखा गया। इधर अयोध्या में राम मंदिर का पूजन हुआ, उधर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर बिलबोर्ड पर भगवान राम के साथ राम मंदिर दिखाया गया। अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने की खुशी में पश्चिम बंगाल में पूर्ण लॉकडाउन के बीच राम भक्तों ने उत्सव मनाया। इसे लेकर लॉकडाउन का पालन कराने में जुटी पुलिस और उनके बीच राज्य में कई जगहों पर झड़पें हो गईं। पुलिस के मुताबिक, लॉकडाउन उल्लंघन के चलते राज्य के अलग-अलग हिस्सों से कुल 3,400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 850 लोग शहर से ही गिरफ्तार किए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी मिदनापुर जिले के खड़गपुर, उत्तरी 24 परगना के नारायणपुर और उत्तरी बंगाल के अलीपुरद्वार समेत कुछ जगहों से झड़प की सूचना है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने खड़गपुर में जुलूस निकाला, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद झड़प हो गई। अधिकारी ने कहा, मार्च को आगे बढ़ने से रोके जाने पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post