सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन कोई न कोई नये खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक इंडिया टूडे ग्रुप के पास रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल आयी है जिसके अनुसार कई अहम बातें सामने आयी हैं। जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने नवंबर 2019 में अपने ुपरिवार से कॉल करके मदद मागी थी। उन्होंने परिवार को यह भी बताया था कि उन्हें डर है कि रिया चक्रवर्ती का परिवार उन्हें मेंटल होस्पिटल में न डाल दे। सुशांत ने अपने परिवार से मदद मांगी थी। इसके बाद रिया ने सुशांत का नंबर बदल दिया था। बदले हुए नंबर ने एक बार जनवरी के महीने में सुशांत ने अपनी बहन को कॉल करके बुलाया। सुशांत ने अपनी बड़ी बहन रानी दीदी जो चंड़ीगढ़ में रहती है के पास जाने के लिए फ्लाइट की टिकट करवा ली। सुशांत को फ्लाइट में परेशानी हो रही थी इस लिए सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी बहन के पास कार से जाने का फैसला किया। 20 जनवरी से 24 जनवरी 2020 में सुशांत को रिया ने 25 बार कॉल किया और उन्होंने बहन के घर से वापस मुंबई आने को कहा।
Tags:
मनोरंजन