बिहार में बाढ़ से अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जिलों की करीब 38.47 लाख आबादी प्रभावित

 
बिहार में बाढ़ से अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस प्राकृतिक आपदा से 12 जिलों की करीब 38.47 लाख आबादी प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक सात लोगों तथा पश्चिम चंपारण में चार व्यक्ति की अब तक मौत हुई है। बिहार के 12 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण एवं समस्तीपुर जिले के 102 प्रखंडों के 901 पंचायतों की 38,47,531 आबादी बाढ से प्रभावित हुई है, जहां से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये गये 3,09,511 लोगों में से 25,116 व्यक्ति 19 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। बाढ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन मुहैया कराने के लिए 989सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post