सुंदर और सुकून भरा है सिक्किम का यह शहर

भारत अपनी संस्कृति के साथ-साथ कई सुंदर दृश्यों के लिए भी काफी मशहूर है। यहां के कई राज्य तो ऐसे हैं जिनकी पहचान ही उनकी खूबसूरत वादियां और शांत वातावरण है। यहां हर तरह के मौसम का आनंद उठाने के लिए विभिन्न राज्य और उनके शहर मौजद हैं। इन्ही में से एक सिक्किम है जो अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है।

अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया में प्रसिद्ध सिक्किम की राजधानी गंगटोक है। आप यहां से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी चोट कंचनजंगा पर्वत भी देख सकते हैं। बेहतरीन नजारे और सिक्किम की राजधानी होने के साथ ही गंगटोक यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। आइए आपको इसी शहर के कुछ प्रसिद्ध जगहों के बारे में बताते हैं...


ताशी व्यू पॅाइंट

यूं तो गंगटोक में ऐसे बहुत पॉइंट हैं जहां से आप माउंट सनिलोच और कंचनजंगा पर्वत की सुंदरता को देख सकते हैं। इन्हीं में से एक ताशी व्यू पॉइंट भी है, जहां से आप बर्फ की चादर से ढके पहाड़ों को देख सकते हैं। ये पॉइट चारों ओर से खूबसूरती से भरा हुआ है। आपको ये जगह पहाड़ों और बादलों से घिरी दिखेगी। इतना ही नहीं, आप यहां से साफ तौर पर हिमालय भी देख सकते है।


नाथुला पास

गंगटोक की खूबसूरत जगहों में से एक नाथुला पास है, जोकि भारत और चीन की अंतरराष्ट्रीय सीमा भी है। यहां की सीमा पर आप पास के बिना एंट्री नहीं कर सकते हैं। यहां प्रवेश करने के लिए एक परमिट की जरुरत पड़ती है। यहां आकर्षण का प्रमुख केंद्र त्सोंगमो झील है, जो इस जगह की खूबसूरती को ओर ज्यादा बढ़ाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post