अज्ञात परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी,हुई मौत

उरुवा ब्लाक के अंतर्गत रामनगर बाजार में अज्ञात परिस्थितियों में विवाहिता ने गले में फांसी का फंदा डालकर अपनी जान दे दी। इस बात की जानकारी जैसे ही घर के लोगों को हुई वह विवाहिता को फांसी के फंदे से उतारकर घटना की जानकारी विवाहिता के मायके वालों को दी। जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की मौत की जानकारी पुलिस को दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार निवासी धीरज केसरवानी की पत्नी बुलबुल उर्फ पूजा केशरवानी रविवार की रात खाना खाने के बाद दोनों छत पर अपने कमरे में सोने चले गये, सुबह उठे तो सब अपने अपने कार्य में व्यस्त हो गए। सोमवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे पूजा अपने गले में फांसी का फंदा डालकर पंखे में लटक गयी। घरवालों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में पूजा को फांसी के फंदे से उतारकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। तत्काल घरवालों ने घटना की जानकारी फोन पर पूजा के मायके वालों को दिया। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को बेटी की मौत की सूचना देकर बुला लिया। घटना की सूचना पर रामनगर पहुंचे मेजा थाना प्रभारी नित्यानंद सिंह ,सिरसा चौकी इंचार्ज दिनेश मिश्र, ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए चीर घर भेज दिया। घरवालों ने बताया कि महेंद्र केसरवानी के बड़े बेटे धीरज केसरवानी का विवाह फरवरी 2014 में  मांडा थाना के भारतगंज बाजार में कृष्ण गोपाल केसरवानी की बेटी पूजा उर्फ बुलबुल के साथ हुआ था। जिसकी दो संतान एक बेटा कान्हा चार वर्ष तथा एक बेटी सीता ढाई वर्ष की है। जिसने सोमवार को सुबह अज्ञात कारणों से अपने को कमरे में बंदकर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला लिया था। समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष के लोगों के साथ सुलह समझौते की बात चल रही थी,मायके पक्ष से घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गयी थी। घटना को लेकर घर में कोहराम मचा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post