शाहीनबाग को दिल्ली पुलिस ने खाली करवा दिया है।

शाहीनबाग को दिल्ली पुलिस ने खाली करवा दिया है।
यह धरना 15 दिसम्बर 2019 से चल रहा था। जिसे आज 101 दिन बाद खत्म करा दिया है। जी हां यह खबर दिल्ली के लिए बडी खबर है। कि आज शाहीनबाग को खाली करवा दिया है। कोरोना वायरस के बढते प्रकोप के रोकने के लिए पुलिस ने इस धरने को बल प्रयोग कर समाप्त करा दिया है। वहीं कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफतार भी किया है। जिसमें कुछ महिलाऐं भी सामिल हें।

कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन के बाद दिल्ली के शाहीन बाग के प्रदर्शन स्थल को खाली कराया गया। साथ ही कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस और धारा-144 की दलील देते हुए ये कार्रवाई की है। शाहीन बाग में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों के टेंट उखाड़े गएऔर नोएडा-कालिंदी कुंज सड़क को भी खाली करा लिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post