शेरगढ़ में थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ एन.आर.सी,,सी ए ए गतिविधियों पर नजर रखते हुए फ्लैग मार्च किया


जनपद बरेली के कस्बा शेरगढ़ में  थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार  ने अपनी पुलिस टीम के साथ एन.आर.सी,,सी   गतिविधियों पर नजर रखते हुए   फ्लैग मार्च किया
जनपद बरेली के कस्बा शेरगढ़ में आज  सी . . ,,एन.आर.सी .के  तथा जुमे की नमाज और आगामी त्योहार होली   की गतिविधियों पर नजर रखते हुए थाना शेरगढ़ के एस. एच. . अशवनी कुमार ने  भारी पुलिस फोर्स के साथ कस्बा शेरगढ़  की कावर, इस्लामपुर ,बाजार की मस्जिदों तथा होली चौक आदि रास्तों का  फ्लैग मार्च किया किया | तथा  कस्बे के लोगों से अपील की सभी लोग आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाए और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें| थानाध्यक्ष ने बताया कोई भी घटना  होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें और लोगों से कहा अफवाहों को फैलाने बालों और कानून तोड़ने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा|
 इस मौके पर थाना अध्यक्ष अश्वनी कुमार कस्बा इंचार्ज विकास शेरावत उपनिरीक्षक फरमान त्यागी, मोहम्मद मारूफ , बबलू सिंह ,दीवान अखिलेश कुमार कांस्टेबल  सोहेल अहमद  दीपक गिरी हिमांशु आदि  स्टॉप मौजूद रहा|

Post a Comment

Previous Post Next Post