रोहतांग पास किस बात के लिए मशहूर है

रोहतांग हिमालय का एक प्रमुख दर्रा है जोकि बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। उत्तर में मनाली और दक्षिण में कुल्लू से 51 किलोमीटर दूर यह स्थान मनाली-लेह के मुख्यमार्ग में पड़ता है। इसे लाहौल और स्पीति जिलों का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। देखा जाये तो पूरा वर्ष यहां बर्फ की चादर बिछी रहती है। रोहतांग दर्रा से हिमालय श्रृंखला के पर्वतों का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है। यहाँ से बादल पर्वतों से नीचे दिखाई देते हैं। यह नजारा देखने के लिए ही लोग पता नहीं कहाँ-कहाँ से यहाँ पर आते हैं। रोहतांग दर्रे में स्कीइंग और ट्रेकिंग की भी अपार संभावनाएँ हैं। पर्यटक यहाँ आकर्षक नजारों का लुत्फ लेने और साहसिक खेलों को खेलने के लिए आते हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post