भोपाल•मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अयोध्या नगर पुलिस ने सरकारी स्कूल की महिला टीचर के पति को अपने ही घर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 47 वर्ष का आरोपी पति 19 वर्ष की पड़ोस में रहने वाली गर्लफ्रेंड को लिव इन में रखने के लिए चोरी की थी। उसने पत्नी बेटी के जेवर और ढाई लाख रुपए चुराए थे। पति के साथ ही तीन दिन से पड़ोस में रहने वाली लड़की के गायब होने पर पत्नी ने छानबीन शुरू की। टीचर ने अयोध्या नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

अयोध्या नगर थाना प्रभारी निलेश अवस्थी ने बताया है कि शासकीय स्कूल की शिक्षिका अयोध्या नगर में रहती है। शिक्षकों का 47 वर्षीय पति अरुण त्रिवेदी बेरोजगार है। 03 जून 2022 से वह पत्नी से अलग रह रहा था। 26 जून को महिला टीचर को पता चला कि उसके पड़ोस में रहने वाली 19 साल की लड़की गायब हो गई है। अगले दिन पति भी नजर नहीं आया।महिला ने कुछ काम के लिए अलमारी खोली तो उसमें रखें ढाई लाख रुपए नगद,ढाई लाख कीमत के जेवर गायब मिला। टीचर को पति पर शक था ही। उसने कॉल किया तो पति का फोन बंद मिला। शक गहराने पर टीचर थाने पहुंची और चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

लड़की ने पुलिस को भेजा लेटर

पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि इसी बीच पुलिस को एक लेटर आया। यह उसी लड़की ने भेजा था जिसकी पुलिस को तलाश थी। उसने लिखा वह अरुण त्रिवेदी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही हैं। इसके बाद पुलिस ने लड़की को तलाशा और थाने लेकर आई। उसके परिजनों को भी बुलाया गया। लड़की ने अपने बयान में कहा कि वह बालिग है और अरुण के साथ लिव-इन में रहना चाहती हैं। पुलिस ने लड़की को छोड़ दिया और अरुण को खोजा। उससे चोरी के बारे में पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि वह पांच साल से बेरोजगार है। लड़की को ले बनाए रखने के लिए उसने घर में चोरी की थी।

11 साल की त्रिवेदी की बेटी

टीआई नीलेश अवस्थी ने बताया कि आरोपी त्रिवेदी की 11 साल की बेटी है जो उसे याद करती है। उसने पत्नी बेटी के जेवर चोरी कर भोपाल में ही किराए का कमरा ले लिया था। यहां वह गर्लफ्रेंड के साथ रह रहा था। पुलिस ने उससे इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। अभी लड़की को उसके परिजनों के हवाले सौंप दिया गया है।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *