सिवनी: सिवनी में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में गुस्साए पति ने अपनी पत्नी पर बर्छी से ऐसा वार किया कि बर्छी महिला के शरीर के आर-पार हो गई। महिला के ससुर ने पड़ोसियों की मदद से उसे किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर किया लेकिन परिजन इलाज के लिए महिला को नागपुर ले गए हैं।

5 फीट लंबी रॉड की आर-पार

सिवनी के कटंगी बंजर,कुरई निवासी भागवती कुरेशी को पति विनोद कुरेशी ने ने विवाद में 5 फीट लंबी रॉड घुसेड़ दी। जो कि महिला के शरीर से आरपार हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि पति पत्नी का अक्सर विवाद होता रहता है। लेकिन विनोद ऐसा कर गुजरेगा इस पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।

रॉड काटकर कराया गया एक्सरे

महिला को सिवनी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने ग्राइंडर मशीन के जरिए 5 फीट की रॉड को काटा तब कहीं जाकर महिला का एक्सरे हो पाया। एक्सरे रिपोर्ट में महिला के शरीर के दाहिने हिस्से में बरछी आरपार हुई है। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

नायाब तहसीलदार ने लिए महिला के बयान

इधर अस्पताल ने तत्काल मामले की पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद नायब तहसीलदार के समक्ष महिला के बयान कराए गए। उधर डॉक्टरों ने महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया लेकिन परिजन इलाज के लिए उसे लेकर नागपुर रवाना हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति की तलाश जारी है।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *