मध्य प्रदेश में 1 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक विकास यात्राओं का संचालन किया जाना है। इसके आयोजन के संबंध में दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के तहत प्रदेश के सभी गांव और शहरी वार्ड में विकास यात्रा के लिए प्रदेश व्यापी आयोजन किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2023 को कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। जिसमें एजेंडा एवं निर्देश पूर्ववत रहेंगे।

विकास और जनकल्याण के माध्यम से सुराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

बता दें कि इस यात्रा का उद्देश्य विकास और जनकल्याण के माध्यम से सुराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है इसके साथ ही राज्य शासन की इसमें सर्वोच्च प्राथमिकता को दर्शाना है। विकास यात्रा का युद्ध से विभिन्न विकास गतिविधियों और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के साथ ही भविष्य में आत्मनिर्भर समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में इसकी आधारशिला को मजबूती देना भी है। विकास यात्रा के स्वरूप की बात करें तो विकास यात्रा में प्रत्येक जिले में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। सभी जिले के प्रत्येक गांव और नगर शहरी वॉर्ड को इसमें शामिल किया जाएगा। साथ ही स्थानीय गणमान्य नागरिक समाज सेवी संस्था के प्रतिनिधि सहित जनप्रतिनिधि वॉलिंटियर्स के तहत लाभान्वित हितग्राही और आम नागरिक को इसमें शामिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *