मध्य प्रदेश के रायसेन के सिलवानी के खम्हरिया में दो पक्षों में विवाद में हुआ था। घायल और मृतक के परिजनों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी और बीजेपी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज ने हेलीपेड से सीधे मृतक राजू आदिवासी के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने राजू आदिवासी की स्मृति में पौधे भी रोपे।

क्या बोले सीएम

इस दौरान सिलवानी में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुंडागर्दी, दादागिरी और गरीबों का शोषण करने वाले को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बहन और बेटी की तरफ बुरी नजर से देखने वाले और दुराचार करने वाले ये समझ लें कि मैंने वर्षों पहले तय किया था कि मध्य प्रदेश में या तो डाकू रहेंगे या शिवराज। आज प्रदेश में एक भी डाकू नहीं बचा है। गुंडागर्दी करने वालों का अस्तित्व मिटा दिया जाएगा। एमपी में किसी गरीब को डरने की जरूरत नहीं है। शहडोल, सिवनी, जावरा और रायसेन में अपराधियों के घर तोड़े गए। एक-एक घर की चैकिंग करो, अवैध हथियार निकालों। घरों में सर्चिंग अभियान चलाकर अवैध हथियार निकालों, ये दादागिरी खत्म करना है।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *