बदायूं। राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन शाखा जनपद बदायूं के द्वारा पूर्व निर्धारित स्थान गांधी उद्यान जनपद बदायूं समय 2:00 बजे गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ साथ संगठन का स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मृदुलेश यादव ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं सभी रसोईया कर्मियों के द्वारा पुष्पांजलि दी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि गांधीजी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ साथ सरकारी प्राइमरी स्कूलों मे मिड-डे मील (MDM) बनाने वाले रसोइयों के संगठन राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईया कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन भारत का भी स्थापना दिवस भी है ।
विगत 2 अक्टूबर 2018 को संगठन की स्थापना गांधी उद्यान बदायूं में की गई गांधी जी के बताए गए रास्ते पर चलकर संगठन अपनी मांगों को शासन प्रशासन के मध्य मजबूती के साथ रखता आया है भविष्य में भी संघर्षरत रहेगा।
जिला अध्यक्ष तुलसी ने गांधी जी को याद करते हुए कहा यह देश अहिंसा के पुजारी गांधीजी, लाल बहादुर शास्त्री, संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का है परंतु रसोइयों से ली जा रही शासन प्रशासन एवं विभाग द्वारा बेगार एक अपराध है
कार्यक्रम में जिला सचिव शयशा बेगम शांति देवी महासचिव संगीता शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए पूनम विद्यावती प्रवेश सकीना काजल भूदेवी कामता सुमन चंपा सुनीता, ईश्वर देवी,आशा मुन्नी देवी, जलधारा,संगीता, प्रेमवती, सुशीला,राज दुलारी, मोर कली, रामा देवी, सावित्री, सुकमा, रेशमा, सोमवती, जगबीर, गंगा देवी, रामवती, पीतम,रामप्यारी, सरोज, भगवान देवी, दुर्गेश, नन्ही, मोहनलाल , संगीता, राजपाल, रजनीश, रेखा, शीला, कांति, भूरी,  तुलसी, कन्यावती, सीमा, पिंकी, कुसमा, गंगा देवी, भगवान देवी, सर्वेषा, सुषमा, बिमला, राधा, मोरकली, मुन्नी देवी, राम दुलारी , सरस्वती, विठोलादेवी, मानमती, अनेक श्री, रामवती, सोमवती, शरबती, पिंकी, मधुबाला, समेत दर्जनों रसोइया मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *