मुरैना के जोरा कस्बे में दीपावली के बावजूद सफाई नहीं की गई है सड़कों के किनारे ढेर मौजूद हैं। जहां जानवर तक सड़ रहे हैं और लोग उनकी दुर्गंध से परेशान हैं। लोग नगरपालिका के विरोध में खुलकर बोल रहे हैं कि यह कैसी व्यवस्था है। वहीं सड़कों के किनारे कचरे के छोटे-छोटे ढेरों को बटोरने के बजाय नगरपालिका के कर्मचारियों ने उनमें आग लगा दी है जिससे और अधिक प्रदूषण फैलने के साथ-साथ कचरा उड़ रहा है।बता दें कि दीपावली साफ-सफाई पर रोशनी का त्योहार है। लेकिन यहां सड़कों का गलियों का बुरा हाल देखने को मिल रहा हैं। यहां जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं जो साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। उन ढेरों में मरे जानवर सड़ रहे हैं जिनकी दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार है। जब लोगों की बर्दाश्त के बाहर हुआ तो वे खुलकर नगरपालिका के विरोध में बोलने लगे।

कचरा उठाने की वजह लगा दी आग

जौरा कस्बे में जोरा कस्बे में नगर पालिका ने कचरे को शिफ्ट नहीं किया है बल्कि उसको जगह-जगह एकत्रित करके उसमें आग लगा दी है। जिससे अब जला हुआ कचरा और अधिक दुर्गंध दे रहा है। वही उड़कर लोगों के घरों व दुकानों के अंदर जा रहा है।

लोगो का कचरे ने किया जीना दुश्वार

दीपावली पर लोगों ने अपने घरों को साफ किया और उन्हें करीने से सजाया। हर घर में लाइटिंग की गई है जिससे दीपावली का त्यौहार शुभ हो लेकिन नगरपालिका अधिकारियों की लापरवाही बदइंतजामी के कारण अब वहां के लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है। यहां लोगों के कचरे की वजह से घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। त्यौहार के दूसरे दिन पड़वा वाले दिन एक दूसरे के यहां लोग मिलने के लिए जाने की चाहत रखते हैं लेकिन गंदगी की वजह से लोग अब इस से भी परहेज कर रहे हैं।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *