जिला भिंड में दीपावली त्योहार पर नकली मावा का कारोबार जोरों पर चल रहा है। मिलावटखोरों में फूड सेफ्टी अफसरों का डर भय नहीं है। ऐसा ही पिछले 2 दिन में देखा गया। भिंड जिले के मिलावट खोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा। रात के समय अटेर थाना पुलिस ने बलारपुरा में एक डेयरी पकड़ी जहां नकली मावा तैयार हो रहा था।उसके बाद फूड सेफ्टी अफसरों को बुलाया गया। छापामार कार्रवाई में डेयरी पर सवा लाख से अधिक का माल जब्त हुआ। इसके बाद डेयरी मालिक पर एफ आई आर दर्ज कराई गई।

भिंड जिले के अटेर थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव को मुखबिर ने सूचना दी बलारपुरा गांव में संचालित डेयरी पर नकली मावा का बड़ा कारोबार हो रहा है। यहां से क्विंटलो मावा इंदौर, आगरा, इटावा, झांसी, उरई भेजा गया। मिलावटखोरों ने दिवाली पर लाखों रुपए का नकली मावा का कारोबार किया है।

इस सूचना पर थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने पुलिस जवानों के साथ छापामार कार्रवाई की। यहां मावा तैयार होता मिला। इस बात की जानकारी फूड सेफ्टी अफसर रीना बंसल को दी गई। वो मौके पर पहुंची जिन्होंने मौके से पाम ऑयल के भरे और खाली टीन जब्त किए। इसके अलावा मौके पर तैयार 50 किलो से अधिक माल जब्त कर सैंपल भरे। पकड़े गए मावा की कीमत सवा लाख रुपए आकी गई है। फूड सेफ्टी अफसर ने मावा के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। इसी समय फूड सेफ्टी अफसर की ओर से डेयरी संचालक बृजेश नरवरिया पुत्र महेंद्र नरवरिया निवासी बलारपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

शिवकुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *