रिसौली(पत्रकार आकाशदीप सिंह ) रिसौली में लगभग बीस दिनों से सप्लाई बाधित चल रही है, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई बार अधिकारियों से बात कराना चाही मगर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया आज भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली घर का घिराव कर लिया अधिकारियों से सम्पर्क करना चाहा मगर किसी ने आश्वासन नहीं दिया, गुस्से में आ भाजपा कार्यकर्ताओं ने फीडर में तालाबंदी कर दी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है जब अधिकारी कार्यकर्ताओं की समस्या नहीं सुनेंगे फिर किसकी सुनेंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं में कौशल सिंह राजन सिंह सुबोध गुप्ता दीपक गुप्ता अर्जुन पाटेकर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे