भिण्ड। शहर के गौरी सरोवर परिक्षेत्र के सौंदर्यीकरण की दिशा मे चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करन भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय,ऊर्जावान,युवा विधायक संजीव सिंह उर्फ संजू कुशवाह पहुंचे। विधायक ने शहर के गणमान्य नागरिकों, रहवासियों, पार्षदगणों एवं नगरपालिका अधिकारियो के साथ गौरी सरोवर क्षेत्र का भ्रमण कर अहिंसा पार्क चौराहा निर्माण कार्य, मीट मंडी सडक निर्माण कार्य, गौरी सरोवर पुल सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया एवं संबंधित ठेकेदार एवं इंजीनियर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये, विधायकने कहा कि गौरी सरोवर परिक्षेत्र को भव्य एवं अलौकिक रूप प्रदान किया जायेगा एवं सम्बंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार से निर्माण कार्य मे गुणवत्ता एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश किये।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *