जिला भिण्ड के गोहद में भाजपा की कथित विभाजनकारी नीतियों के खिलाप देशवासियों को एकजुट करने के लिए हुई है। यह बात आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नेताओं द्वारा कही गई। इसका शुभारंभ नगर के अटल चौक यानी गोलंबर तिराहा से हुआ।भारत जोड़ो यात्रा में जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह, सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा,महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा भदौरिया, विधायक मेवाराम जाटव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गुर्जर, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी देवाशीष जरारिया आदि ने संबोधित किया। अटल चौक से मौ रोड़, नया बस स्टैंड, इटायली गेट,सदर बाजार, बाबा कपूर गली बजरिया, बड़ा बाजार, पुराना बस स्टैंड, किला रोड, गंज बाजार होते हुए विधायक निवास पर यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर जगदीश माहौर, संजू तोमर,गणेशराम शर्मा,संग्राम सिंह तोमर, बॉबी जर्मन, महेश कौशल, साबू खान, बालकिशन माहौर लाल बहादुर जादौन, दिनेश गुर्जर, तहसील शाह, रघुनाथ त्रिवेदिया, राम रूप सिंह तोमर, मोहन सिंह सिकरवार, गणेश तोमर,सलीम बक्स राइन, जावेद खान, विजय निगम ,राजेंद्र परिहार, जावेद पठान आदि की उपस्थिति रही।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जनता से मिलकर अपनी बात रखी और जनता से मेलजोल भी किया।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर भिण्ड मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *