रिसौली(पत्रकार आकाशदीप सिंह) उझानी में वाईपास पर आज पूर्व सीएम कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा, तथा प्रदेश में वन राज्यमंत्री अरूण सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया, आज से यह कल्याण सिंह चौक से जाना जायेगा , ज्ञात रहे कुछ दिनों पूर्व मंत्री बीएल वर्मा ने इस चौक का सौन्दर्यकरण तथा कल्याण सिंह की मूर्ति लगाने की घोषणा की थी जिसे आज कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण कर पूरा , इससे पूर्व भाजपा के कार्यकताओं ने केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा तथा प्रदेश में वन राज्यमंत्री अरूण सक्सेना का माला पहनाकर स्वागत किया, इस अवसर पर, उझानी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, आनन्द मिश्रा, विनोद पालीवाल धर्मेन्द्र सक्सेना सहित जनपद के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे,, अनावरण के समय कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही, सुरक्षा के हिसाब से भारी पुलिस बल तैनात था