शहडोल: जिले की गोहपारू थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जंगल में महिला के साथ दुराचार किया था, बदनामी के डर से महिला द्वारा मामले की शिकायत नहीं करने पर आरोपी ने घर में भी घुसकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद महिला ने गोहपारू थाने में दुष्कर्म का शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायत नहीं होने पर दोबारा घटना को अंजाम दिया

जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले जंगल में महिला के साथ दुराचार किया, शिकायत नहीं होने पर आरोपी ने दोबारा 20-21 जनवरी की दरमियानी रात छप्पर तोड़कर घर में घुसकर पीड़िता साथ दोबारा दुराचार किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट कर महिला ने मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद परिवार के लोगों को देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। इस पूरे मामले में गोहपारू थाना प्रभारी सुभाष दुबे का कहना है कि महिला ने शिकायत की थी उसकी शिकायत पर उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *