दैनिक अच्छी खबर 12/10/2022 शिव कुमार मध्य प्रदेश

भिण्ड जिला भिण्ड के गोहद तहसील के सैकड़ों ग्रामीणों में खेतों में खड़ी कटी पड़ी बाजरा और ज्वार तेल उड़द मूंग की फसल अधिक वर्षा के चलते बर्बाद हो चुकी है बर्बाद फसल को देखकर दुखी किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। गोहद एसडीएम शुभम शर्मा ने वर्षा के बाद तहसील के 320 ग्रामों में किसानों की फसल के नुकसान के आकलन को लेकर संबंधित मौजा पटवारी को सर्वे कर रिपोर्ट देने के आदेश दे दिए हैं। कृषि विस्तार अधिकारी भानु प्रताप सिंह घुरैया कहते हैं कि किसानों ने इस वर्ष रवि की फसल की बोवनी लेट की थी। जिसके चलते लेट फसलो में कम नुकसान की आशंका है लेकिन कुछ फसलों में अधिक नुकसान दिख रहा है। आज भी किसानों के खेतों में वर्षा का पानी भरा हुआ है और भी आगे नुकसान की आशंका किसान जता रहे है।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *