इंदौर: एरोड्रम इलाके में रहने वाले एक टेलर ने दूसरी मंजिल से छंलाग लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि पत्नी अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई थी। उसने दो दिन पहले पति को कोर्ट का नोटिस भेजा था। उसे उसकी पत्नी, ससुर और साला परेशान कर रहे थे।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया

पुलिस के मुताबिक घटना भोलेनाथ कॉलोनी की है। यहां रहने वाले अजय (23) पुत्र साजनसिंह चौहान घर की दूसरी मंजिल से कूद गया। जीजा विजय ने बताया कि अजय सुबह नजदीक के प्लॉट पर गिरा पड़ा हुआ था। मकान मालिक ने उसे देखा तो हमें सूचना की। हम उसे गाड़ी से अस्पताल लेकर आ रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पत्नी ने भेजा था कोर्ट का नोटिस

जीजा विजय ने बताया कि अजय की करीब ढाई साल पहले छायलमीणा ग्राम में रहने वाली रेखा से शादी हुई थी। अजय सिलाई का काम करके अपना घर चला रहा था। पत्नी रेखा उसे अलग रहने के लिये दबाव बना रही थी। अजय के पिता नहीं होने के चलते मां और छोटा भाई भी साथ ही रहते थे। 15 दिन पहले नाराज होकर रेखा अपने मायके चली गई थी। यहां से ससुर मेहरबार सिंह ओर साला राजपाल लगातार कॉल कर उससे बार-बार पूछ रहे थे कि उसने अलग होने के लिये क्या फैसला लिया है।

कोर्ट केस को लेकर पहुंचा नोटिस

जीजा विजय ने बताया कि अजय को कोर्ट केस को लेकर शुक्रवार को पत्नी रेखा ने नोटिस भेजा था। रेखा अपनी एक साल की बेटी योगिता को भी साथ ले गई थी। अजय ने मोबाइल पर बात कर उसे समझाया भी था। लेकिन वह नहीं मानी। शनिवार रात को अजय खाना खाकर अपने रूम में सोने चला गया था। इसके बाद कब वह कमरे से निकलकर छत पर गया और वहीं से छलांग लगा दी।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *