भिण्ड: भिण्ड की शाम को गांव में एक विवाहिता की सर्पदंश से मौत हो गई है। सर्पदंश की शिकार महिला की पहले झाड़-फूंक की गई। जब हालत बिगड़ी तो जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि यह मामला अटेर थाना के चौम्हो गांव में रहने वाली 40 वर्षीय महिला नीलम पत्नी हंसराज जाटव दिवाली की शाम को लक्ष्मी पूजा की तैयारी कर रही थी। तभी आंगन में कच्ची दीवार में सांप बैठा था। महिला जैसे ही दीवार के नजदीक पहुंची तभी सर्प ने काट लिया। इसके बाद परिजनों ने झाड़ फूंक शुरू कराई। झाड़ फूंक के बाद महिला की हालत बिगड़ी। इसी समय ओझा तांत्रिक ने हाथ खड़े कर दिए। महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर अटेर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश