*धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर वाल्मीकि समाज ने की शोक सभा।*
धरती पुत्र चौ0मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर से पूरा देश स्तब्ध है।समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर बाल्मीकि समाज अलीगंज एटा के नेता प्रमोद प्रेमी के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शोक सभा में मुख्य रूप से दिनेश, राजू ,सुनील, सुरेंद्र, नीरज, राहुल प्रेमी, नरेश, श्यामू, गीता देवी, सुनीता देवी ,माया देवी, शारदा देवी, मनीषा देवी, आज बाल्मिक समाज के लोग एवं महिला शक्ति उपस्थित रहे।रिपोर्ट देवेंद्र शर्मा देवू।
