भिण्ड: जिला भिंड के बरासो थाना क्षेत्र का मामला है जिसमें एक महिला को बीती रात 3:00 बजे गोली लग जाती हैं। जिससे महिला घायल हो जाती है घायल महिला को सुबह के समय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली लगने की घटना रात्रि 3:00 बजे की है पुलिस पूरे मामले को संदेह की नजर से देख रही है।

यह है पूरी घटना

बरासो थाना पुलिस प्रभारी सीपी सिंह के मुताबिक बीती रात्रि सप्रू का पुरा में रहने वाली 55 साल की सुखदेवी व उसका पति रामहेत बघेल घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था तभी रात्रि करीबन 2:45 बजे पुलिस वाहन गस्त पर निकला। इसके करीब 15 मिनट बाद गोली चलती है। यह गोली महिला सुखदेवी के सीने में जाकर लग जाती है। गोली लगने की घटना से महिला का पति जाग जाता है उसके बाद किसी को कोई भी सूचना नहीं दी जाती है। महिला के लड़के बाहर काम धंधे की तलाश में रहते हैं।गांव में पति पत्नी रहते हैं। इस घटना के बाद सुबह करीब 9:00 बजे महिला को पति पुलिस को सूचना देता है और पीड़िता को जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर पहुंचता है।अस्पताल के चिकित्सक पीड़िता को देखते ही सीने में कारतूस होने की जानकारी देते हुए उचित उपचार के लिए ग्वालियर रेफर करते हैं। पीड़िता के पति ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। बरासो थाना पुलिस मामले में जुट गई।

इस मामले में निरंजन पुत्र बहादुर बघेल, नरेश पुत्र केदार सिंह, मंगेश कुमार पुत्र निरंजन, अजय पुत्र निरंजन बघेल के जानलेवा प्रयास की धाराओं में आरोपी बनाते हुए पुलिस पूरे मामले को संदेह की नजर से देख रही है।पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में बारीकी से जांच चल रही है।कि रात्रि तीन बजे गोली लगने की पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी और न ही 100 नंबर पर और न ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। फरियादी पूर्व में हुए विवाद वाले लोगो पर आरोप लगा रहे है जिसमें आरोपी पक्ष का एक युवक ग्वालियर में आर्मी में शामिल होने की दी जा रही है सूचना।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *