भिंड। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत अटेर विधानसभा की फूफ कस्बा से की गई जिसमें यात्रा दीनपुरा भिंड शहर होते हुए नहर के पास यात्रा का रात्रि विश्राम रखा गया। यात्रा में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने कहा देश में बढ़ रही महंगाई, देश में बढ़ रही बेरोजगारी, किसानों के साथ हो रहे अन्याय,महिलाओं पर हो रहे अत्याचार,एव सरकार की तानाशाही के खिलाफ यात्रा का आगाज है पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी देशभर में यह यात्रा निकाल रहे हैं। उसी संदर्भ में हर जिले से यात्रा का स्वरुप बनकर मुख्य यात्रा में सम्मिलित होने का कार्य करेंगे यात्रा में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय ध्वज लेकर आगे चलने का कार्य किया जा रहा है यात्रा की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता रामप्रकाश यादव द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई रास्ते में किसानों और व्यापारियों में यात्रा को देखकर उत्साह दिखा और उन्होंने यह गुजरने वाली यात्रा का स्वागत सम्मान जगह-जगह किया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में मिल रहा जन समर्थन, बता रहा है भारतीय जनता पार्टी की नीति रीति से आमजन दुखी हैं और आने वाले समय 2023 में आमजन इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी को देगा,भारत जोड़ो पद यात्रा आमजन में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी तरह यात्रा में सम्मिलित सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
यात्रा में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी रामकिंकर गुर्जर यात्रा के प्रभारी रणजीत सिंह गुर्जर सह प्रभारी संदीप मिश्रा अध्यक्ष शहर अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा वरिष्ठ नेता बृजेन्द्र सिंह कल्लू वीरेंद्र यादव अमर सिंह शाक्य रामहर्ष सिंह कुशवाह ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह बघेल चतुर सिंह नरवरिया राजा सिंह भदोरिया वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सिंह पिंकी भदौरिया मनोज देयपुरिया बरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव संतोष त्रिपाठी भिंड दतिया लोकसभा के प्रत्याशी देवाशीष जरारिया मेहगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजवीर बघेल कृष्ण गोपाल चौरसिया अरविन्द सोनी विजय देपुरिया शुशील पचोरी आदि लोग मौजूद रहे ।
शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश
