
मुरैना: जौरा में जुआ के रुपयों को लेकर दो दिन पूर्व युवक की छाती में कुछ लोगों के द्वारा मामूली बात पर गोली मार दी गई थी जिससे युवक धर्मवीर गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद परिजनों की मदद से उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से ड्यूटी डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया था।
बता दें कि धर्मवीर गुर्जर निवासी जौरा का मामूली बात पर मरिया गुर्जर और उनके साथियों से मामूली बात पर विवाद हो गया था। जिसके बाद गोलू सिकरवार, मरिया गुर्जर और उनके साथियों ने धर्मवीर गुर्जर के साथ मारपीट करते हुए गोली मार दी जिससे धर्मवीर गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर गोली मारने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर पांच पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया था। जिसके बाद देवगढ़ थाना प्रभारी अरुण सिंह कुशवाह ने मुखबिर की सूचना पर गुर्जा गांव की पुलिया के गोलू सिकरवार और मरिया गुर्जर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी देवगढ़, उपनि. अरुण सिंह कुशवाह, प्र.आर.भारत सिंह,आर. भरत परमार, गजेंद्र सिंह, आर. चंद्रवीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश