भिंड: खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखता है। यह हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है और इसके साथ-साथ हमारा मानसिक विकास भी करता है। शनिवार को एमजेएस महाविद्यालय स्थित खेल परिसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कबड्डी, खो खो आदि खेलों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, जिला आईटी प्रभारी दीपू तोमर एवं सुरपुरा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं विधायक प्रतिनिधि सुनील बाल्मीकि मौजूद रहे एवं विशेष अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा, जिला मंत्री उपेंद्र राजोरिया, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपू भदौरिया, अमित जैन एवं शेरू पचौरी आदि मौजूद रहे।

शिव कुमार संवाददाता दैनिक अच्छी खबर मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *